
हाथरस। मुरसान निवासी भाजपा नेता अखिल चैधरी के आवास पर आज आयोजित निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चैधरी भूपेंद्र सिंह के हाथरस आगमन पर भाजपा नेताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।
उत्तर प्रदेश भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चैधरी भूपेंद्र सिंह आज का समाचार में भाजपा नेता अखिल चैधरी के यहां पर आयोजित निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे और उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं द्वारा जनपद की सीमा कंचना फाटक पर उनका जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।
स्वागत करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, गौरव आर्य, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कप्तान सिंह ठेंनुआ, वरिष्ठ भाजपा नेता चैधरी रामकुमार वर्मा, रामहरि चाहर, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुज चैधरी, पूर्व भाजयुमों जिलाध्यक्ष चैधरी चंद्रवीर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री प्रीति चैधरी,गजेंद्र राणा, अरुण चैधरी, आशीष सेंगर, पूर्व विस्तारक अंकित गौड़ आदि शामिल थे।









