सासनी आरसेटी में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार पर चर्चा

सासनी-जलेसर रोड स्थित किशनगढ़ी गांव के केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करना था।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत हाथरस की अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय ने किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। श्रीमती उपाध्याय ने महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला प्रतिभागियों को स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े अपने विचार भी साझा किए। कार्यक्रम का संचालन और स्वागत संबोधन केनरा बैंक आरसेटी के निदेशक सुनील कुमार झा ने किया। उन्होंने बताया कि आरसेटी संस्थान ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारीगण, प्रशिक्षणार्थी महिलाएं तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment