गत वर्षों की भंाति इस वर्ष भी होली के पांच दिन बांद गांव सिंघर्र में होली मिलन समारोह और फूलडोल महोत्सव का अयोजन किया गया। में रंगों और उत्साह की जमकर धूम रही। राधा-कृष्ण के प्रेम के प्रतीक फूलडोला महोत्सव के दौरान पूरा गांव भक्ति और आपसी भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में मोजूद ग्राम प्रधान श्रीमती रजनी तोमर एवं क्षेत्रीय सहकारी समिति मडराक के चेयरमैन उनके पति कुंवर कन्हैया सिंह तोमर ने फीता काटकर किया। कार्रक्रम में पहुंचे अतिथियों ने गुलाल लगाकर क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह का शुभारंभ फूलडोल की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर ग्रामीणों ने जमकर नृत्य किया। क्षेत्रीय सहकारी समिति मडराक के चेयरमैन कुंवर कन्हैया सिंह तोमर ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के साथ-साथ समाज में समरसता का संदेश देते हैं। उन्होंने प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। ग्राम प्रधान श्रीमती रजनी तोमर ने आयोजन में उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि होली खुशियों का त्योहार है, जो आपसी गिले-शिकवे भुलाकर साथ चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेली गई, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कुंवर कन्हैया सिंह तोमर,कोमल सिंह तोमर, हरिप्रसाद दीक्षित, नागेन्द्र दीक्षित, सुभाष पाठक, प्रवेश तोमर, विक्रम सिंह, अनिल गुरु, राजकुमार सोलंकी, हरिसिंह मामा, ज्योति प्रसाद, देवेन्द्र तोमर, मनोज लाला आदि मौजूद रहे।









