
हाथरस-6 मार्च। थाना मुरसान पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2650/- रूपये नगद व ताश की गड्डी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुरसान पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 6 जुआरियों को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय पोखर से कोटा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 260/- रूपये नगद, 52 पत्ता ताश बरामद हुए है। गिरफ्तार किये गये लोगों में राजकुमार पुत्र राजवीर, रामनिवास पुत्र हरगोविन्द सिंह, हरकेश पुत्र रमेश चन्द्र, साढू पुत्र चन्दन सिंह निवासीगण नगला पदू, शिन सिंह पुत्र रोशनलाल व टिंकू पुत्र रोशनलाल निवासीगण भूडरी थाना मुरसान हैं ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप गिरी थाना मुरसान मय टीम शामिल थे।












