साहित्यानंद का होली मिलन समारोह चार मार्च को, कवियों की महफिल से सजेगी शाम

क्षेत्र की साहित्यिक संस्था साहित्यानंद के तत्वावधान में आगामी चार मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नगर और क्षेत्र के प्रतिष्ठित रचनाकार अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार, इस काव्य गोष्ठी व होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से अशोक अग्रवाल, वीरेन्द्र जैन, रविराज सिंह, वीरपाल सिंह वीर, एमपी सिंह, विष्णु शर्मा और पप्पू जैसे प्रख्यात कवि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर साहित्य प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कवियों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रचनाओं में जहां होली के रंगों की मस्ती होगी, वहीं सामाजिक और समसामयिक विषयों पर भी कटाक्ष सुनने को मिलेंगे।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और स्थानीय साहित्य को मंच प्रदान करना है। होली के पावन पर्व पर आयोजित होने वाला यह समागम क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को और समृद्ध करेगा।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment