सुशीला फाउंडेशन ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विद्यार्थियों को विज्ञान प्रतिभा सम्मान 2026 से किया सम्मानित

सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर यूपीएस छौंक में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सासनी अखिलेश प्रताप सिंह एवं इंजीनियर योगेंद्र सिंह रहे। निर्णायक टीम एकेडमिक रिसोर्स पर्सन सासनी सत्य प्रकाश भारती, मीनाक्षी सिंह, प्रेमकिशोर दिसवार, विवेश कुमार एवं पूनम कुमारी रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमेलेश ने की। मंच का संचालन विज्ञान शिक्षक डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने किया। सर्वप्रथम सासनी स्काउट दल के स्काउट गाइड ने बैंड बाजा के साथ गांव में विज्ञान मेला की प्रभात फेरी निकाली। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि महान वैज्ञानिक भारत रत्न से सम्मानित सीवी रमन ने 28 फरवरी के दिन ही रमन इफेक्ट को चिन्हित किया था इसीलिए 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। माध्यमिक एवं परिषदीय विद्यालयों से आये विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया। इंजी.योगेन्द्र सिंह कहा कि हमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना चाहिए इस प्रकार की प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में कौशल एवं क्षमता का विकास होता है। अखिलेश प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों के मॉडल्स की सराहना करते हुए सासनी विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ पुष्पेंद्र सिंह की प्रशंसा की। कोमल, योग्यता, श्वेता, ज्योति, संजना, अर्पिता, दिव्या, भावना, अंजली, वंश, मयंक, अमित, मोहित, पंकज, नीरज आदि ने स्वागत गान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों ने जल चक्र, जल के स्रोत, पुष्प के भाग, रेशम कीट का जीवन चक्र, मानव ह्रदय, श्वसन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, वायु का संगठन, ज्ञानेंद्रियों के प्रकार, पदार्थ के प्रकार, प्रदूषण के प्रकार, मौसम के प्रकार, जलीय जीव, लाभदायक जंतु, आहार श्रृंखलाएं एवं आहार जाल, जंगली जीव, जुरासिक पार्क, दर्पण के प्रकार, दांत के प्रकार, लेंस के प्रकार, केलिडोस्कोप, पेरिस्कोप, ध्वनि का संचरण, कंकाल तंत्र, इंद्रधनुष निर्माण, स्पेसीमेन वनस्पति विज्ञान, स्पेसीमेन जंतु विज्ञान, प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन, भोजन के घटक, पौधों में पोषण, इमरजेंसी लाइट सिस्टम आदि वर्किंग और नॉन वर्किंग मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया। भुवनेश प्रताप सिंह एवं सेजल गौतम ने विज्ञान मेला में जादू का शो, पजल गेम, रिंग मास्टर, निशान लगाओ इनाम पाओ आदि स्टाल लगाए गए जिसमें ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों को विज्ञान प्रतिभा सम्मान 2026 देकर सम्मानित किया गया। समस्त निर्णायक टीम को प्रेरक शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापक विमलेश ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुभास चंद्र, ज्योति, प्रीती, राजकुमार भुवनेश प्रताप सिंह, सेजल गौतम आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment