
सादाबाद चैकी बिसावर परिसर में आज बिसावर के व्यापार मंडल पदाधिकारी व क्षेत्रीय नागरिकों के साथ संयुक्त बैठक की गई। जिसमें आगामी त्यौहारों को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
चैकी प्रभारी अमित कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय रमजान व होली का त्यौहार है। इसको लेकर सभी समुदाय के लोगों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि बिसावर की पहचान आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण परंपरा के लिए रही है और इसी परंपरा को आगे कायम रखा जाना चाहिए। जैसे हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग एक दूसरे के पर्वो का सम्मान करते है और शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाते आये है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रकार की अफवाह, विवाद या उपद्रव की आशंका हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जायेगा और उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। त्योहार के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल द्वारा निगरानी भी रखी जाएगी।
इस मौके पर चैकी प्रभारी अमित कुमार, अरविंद चैधरी, श्यामवीर सिंह फौजदार, सत्तार खां, निजाम खां, शकील खां, जाकिर, निजामुद्दीन, सुगराती आदि मौजूद थे।









