
गांव सठिया में पति की मौत के बाद देवर से शादी करने पर महिला के परिजन इतने बौखलाए कि उन्होंने बेरहमी से पिटाई कर दी। अब ससुराली उसे घर से निकालने के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव सठिया निवासी चंद्रकला आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर कार्यरत हैं। पीडिता का कहना है कि उसके पति की वर्ष 2010 में मौत हो गई थी। पहले पति से उसके तीन बच्चे हैं। सामाजिक और पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए उसने वर्ष 2011 में अपने देवर सुरेश उर्फ नैना के साथ विवाह कर लिया था। इस विवाह के बाद उसके पास एक बेटा है। पीड़िता का आरोप है कि जब से उसने देवर से शादी की है, तभी से उसके ससुर, चाचा ससुर और उनके बच्चे उन्हें घर से बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं। और ससुर परिजनों के साथ उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप है कि आए दिन उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती है ताकि वह घर छोड़कर चली जाएं। पीडिता ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि कल सुबह करीब साढे सात बजे जब वह अपने घर में खाना बना रही थीं और उनके पति घर पर नहीं थे, तभी परिजन उसके घर में घुस आए। उसे बाल पकड़कर घसीटकर बेरहमी से पीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पीडिता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से ही एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिसके चलते वे उन पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। फैसले से इनकार करने पर उन्हें और उनके बच्चों को जान का खतरा बना हुआ है।









