आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर स्थित राधे धर्म कांटा के निकट खड़े एक ट्रक का टायर अचानक फट गया। जिससे वहां खडा ट्रक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार, आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर स्थित राधे धर्म कांटे पर एक ट्रक खड़ा था। चालक परिचारलक आराम करने की फिराक में थे बताते हैं कि परिचालक रंजीत ट्रक के पास खडा था। तभी अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। जिससे निकली हवा के दबाव की चपेट में आने से ट्रक परिचालक जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगोे की भीड जुट गई। मौजूद लोग आनन-फानन में घायल का निजी चिकित्सक के पास ले गये। जहां उसका उपचार शुरू किया गया। समाचार लिखे जाने तक ट्रक परिचालक की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई थी। निजी चिकित्सक उसके उपचार में जुटे थे।









