
हाथरस। जिया मैरिज होम पर भाजपा ऐंहन मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा उ.प्र. रामवीर सिंह भैयाजी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रभा सिंह (जिला पंचायत सदस्य) का भाजपा नेता अंकुर सिसौदिया एवं मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सेंगर ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई तथा आगामी दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई।









