
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव सुसायत मोड पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार वृद्ध को रौंद दिया जिससे बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड ने ऐंबुलेंस के जरिए घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया, जहां घायल का उपचार किया गया।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार जिला अलीगढ़ के क्वार्सी निवासी करीब बहत्तर वर्षीय शीलेंद्र पुत्र विजयपाल अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से हाथरस गया था जां काम समाप्त होने के बाद हाथरस से बाइक द्वारा वापस अलीगढ जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही उसकी बाइक गांव सुसायत के निकट पहुंची तो पीछे से चल रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोंगों की भीड जुट गई। लोगों ने घायल को ऐंबुलंेस के जरिए उपचार हेतु सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया, वृद्ध के बताए अनुसार उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर परिजन भी सीएचसी पहुंच गये। और उपचार के बाद अपने साथ ले गये। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। वहीं पुलिस ने भी घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है।












