15 वर्षीय साली को ले गया जीजा ,रिपोर्ट

15 वर्षीय साली को ले गया जीजा ,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी एक युवक अपनी 15 वर्षीय साली को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया । किशोरी की बहन के कोतवाली में आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोहल्ला निवासी किशोरी की बहन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि गत बुधवार की रात्रि 10 बजे करीब उसका पति उसकी 15 वर्षीय बहन को अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है । किशोरी अपने साथ घर में रखी नगदी एवं स्वर्ण आभूषण भी ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment