शिविर में 222 मरीजों का परीक्षण: 55 मरीज आॅपरेशन को भिजवाये मथुरा

हाथरस-7 फरवरी। कल्याणं करोति संस्था मथुरा द्वारा संचालित श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सा संस्थान मथुरा एवं श्याम स्टील लिमिटेड कोलकाता के तत्वावधान में स्थानीय हरि नेत्र चिकित्सालय में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 222 मरीजो ने अपने पंजीकरण कराकर वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा नेत्रो का सफल परीक्षण कराया। शिविर में नगर पालिका परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने शिविर की व्यवस्था देखी और मरीजों का हालचाल जाना तथा मरीजों के तीमारदारो से वार्ता की। नेत्र परीक्षण के उपरान्त मोतियाबिन्द ऑपरेशन के 55 मरीजो को पूर्व पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने आपरेशन हेतु श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय मथुरा के लिये रवाना किया गया।
पूर्व पालिका अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा ने बताया कि 1945 को डॉ. हरिवंश लाल ने नेत्र चिकित्सालय एक किराए के भवन से प्रारंभ किया था। वर्ष 1952 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने नई इमारत में अस्पताल का शुभारंभ किया और 1955 को ट्रस्ट बनाकर अस्पताल को निजी से सार्वजनिक कर दिया। तब इसमें काफी संख्या में अलीगढ़, मथुरा, आगरा व आसपास के लोग आते थे। वर्ष 2003 में इस अस्पताल को बुरी नजर लगी और तब इसमें ताला पड़ गया। वर्ष 2018 में तत्कालीन पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा के अथक प्रयास से निरंतर नेत्र शिविर का आयोजन हो रहा है,जो प्रत्येक माह की 6 तारीख को लगाया जाता है।
इस नेत्र परीक्षण शिविर में डा. अनुभव उपाध्याय, डॉ. कशिश चैधरी, सुनील कुमार कोर्डिनेटर, काजल, सोनिया तथा रामेश्वर दयाल का सराहनीय योगदान रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment