
सिकन्द्राराऊ-7 फरवरी। कस्बा के मौहल्ला बगिया बारहसैनी निवासी एक व्यापारी अपने परिवार समेत शुक्रवार को बहजोई जा रहे थे और कासगंज के सोरों के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और व्यापारी का परिवार बाल बाल बच गया।
बताया जाता है मौहल्ला बगिया बारहसैनी निवासी सौरभ वार्ष्णेय अपने परिवार के साथ शुक्रवार की शाम को रिश्तेदारी में बहजोई जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कासगंज के सूकर क्षेत्र में पहुंची। तभी एक तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई और व्यापारी का परिवार बाल बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को अंजाम देकर बस चालक बस को मौके से लेकर फरार हो गया।









