Explore

Search
Close this search box.

Search

October 7, 2024 12:51 am

लेटेस्ट न्यूज़

अनुमति न मिलने पर कुशवाहा समाज ने बंद किए अपने प्रतिष्ठान

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

कस्बा में एक सितंबर को निकलने वाली लवकुश जयंती शोभायात्रा की प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने पर कुशवाहा समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर किसी भी प्रकार का व्यापार नहीं किया। पूरे दिन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते रहे।
बता दें कि एक सितंबर को कुशवाहा समाज द्वारा हरिहर प्रभात मंडल के बैनरतले लवकुश जंयती शोभायात्रा के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। जिसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उच्चाधिकारियों से बातचीत कर शासनादेश के अनुसार नई परंपरा के लिए अनुमति न होने के कारण मौखिक रूप से अनुमति की बात कही थी। इसे लेकर कुशवाहा समाज संतुष्ट नहीं हुआ तो शनिवार को तहसील परिसर में जाकर धरना प्रदर्शन किया। मगर फिर भी प्रशासन ने लिखित में अनुमति नहीं दी। शनिवार की शाम प्रशासनिक अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन का कोई पत्र आदि न मिलने के कारण तहसील परिसर से उठा दिया। तब कुशवाहा समाज द्वारा प्रशासन का विरोध करते हुए व्यापार एवं प्रतिष्ठानों को बंद करके अलीगढ़ रोड पर शोभायात्रा अध्यक्ष वेदप्रकाश कुशवाहा के फार्म हाउस पर मंत्रणा कर आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोश व्यक्त करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बसपा वीरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आज रविवार को निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर कुशवाहा समाज में अतिउत्साह था। जिसका स्थानीय प्रशासन ने राजनैतिक दबाव में दमन किया है जिसको लेकर कुशवाहा समाज में भारी रोष व्याप्त है। आज कुशवाहा समाज के लिए माहौल गमगीन है। ये समाज भविष्य में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर