
हाथरस-31 जनवरी। सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कालेज में 77 वाँ गणतन्त्र दिवस ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।। ध्वजारोहण प्रबन्ध समिति अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण शर्मा एडवोकेट द्वारा किया गया तथा बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी तजवन्त कालरा, विनोद कुमार माहेश्वरी,अरविन्द बंसल, उमाशंकर जैन, कैलाश चन्द जैन,सुभाष चन्द जैन,महेश चन्द माहेश्वरी, योगेन्द्र मोहता (एड.), श्रीमती कमलेश खुराना (प्रबन्धक), श्याम सुन्दर शर्मा (बन्टी भइया), हरिओम प्रकाश खुराना व प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता देवी, गौरव शास्त्री व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित था ।









