
हाथरस- 31 जनवरी। करीब एक माह की कशमकश और मेहनत का फल है कि आज भगवान परशुराम जी के रथ का सफल ट्रायल रन कराकर उसकी क्षमता परीक्षा ली गई।
समिति के पदाधिकारी व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं.योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित ने पुनर्निर्माण हुए रथ का पूजन कर इसकी शुरुआत की। इस मौके पर ब्राह्मण महासभा के पूर्व संयोजक राजेश शर्मा राजू भैया कृष्णा एजेंसी व अध्यक्ष योगा पंडित द्वारा पूजा करके रथ का विधिवत ट्रायल के लिए समर्पित किया। वहीं रथ के चारों पहियों के नीचे नींबू रखकर व रथ की कपूर से नजर उतार कर शहर के रास्तों से मधुगढ़ी, बुर्जवाला कुआं से घुमाकर बाराही देवी मन्दिर पर रथ को लाया गया। रास्ते में मंथर गति से चलने वाले रथ को 10 किमी/ घंटे की रफ्तार से जीप से टोचन कर चलाया गया।अंत में फिर से रथ के सभी हिस्सों को वापस निरीक्षण किया गया, जो कि संतोष जनक रहा।।
ब्राह्मण महासभा की टीम एवं अध्यक्ष के विशेष प्रयास व निर्देशन में रथ के पुनर्निर्माण के बाद अब रथ के ऊपर के भाग का कार्य भी शीघ्र निपटाकर शोभायात्रा को समर्पित हो जायेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित, कृष्णबिहारी शर्मा,बौ. प्रशांत शर्मा, संजीव उपाध्याय,करन शर्मा, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, मयंक शर्मा, उदित शर्मा, दिलीप उपाध्याय, वौबी गौतम, विशाल सारस्वत आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित थे।












