Explore

Search
Close this search box.

Search

October 23, 2024 11:04 am

लेटेस्ट न्यूज़

कलश यात्रा के दौरान मैक्स गाड़ी की चपेट में आकर बच्चे की मौत: 1 घायल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-26 जून। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन में भागवत कलश यात्रा के दौरान एक मैक्स गाड़ी की चपेट में आकर एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐहन में आज भागवत कथा का आयोजन होना था तथा भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाल रही थी। कलश यात्रा में तमाम महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं और पीछे एक मैक्स पिकअप गाड़ी भी चल रही थी और डीजे बज रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे। दो बच्चे इस मैक्स गाड़ी में पीछे से चढ़ गए और इसी दौरान एकाएक मैक्स गाड़ी के चालक ने ब्रेक लगा दिया।
बताया जाता है मैक्स गाड़ी चालक द्वारा एकायक ब्रेक लगाने पर यह बच्चे गाड़ी से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक बच्चा निकट ही दीवार से भी जा टकराया। हादसे में 10 वर्षीय सागर पुत्र पिंटू और 12 वर्षीय राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सागर की इस गांव में ननिहाल थी। वह मूल रूप से हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव छीतीपुर का रहने वाला था। कई साल से अपने नाना के पास रह रहा था।
घायल बच्चों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। वहां सागर को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में घायल राकेश का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। थाना पुलिस द्वारा मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर