Explore

Search
Close this search box.

Search

October 23, 2024 11:02 am

लेटेस्ट न्यूज़

अरविंद सेंगर बने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनरतले तहसील सभागार में लेखपालों की बैठक हुई। जिसमें उप शाखा तहसील की कार्यकारणी गठित की गई।
तहसील सभागार में आहूत बैठक के दौरान कार्रकारिणी गठन करते हुए अरविंद कुमार सेंगर को सर्वसम्मति तहसील अध्यक्ष चुना गया। वहीं मोहसिन खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नरेन्द्र कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। बलवीर सिंह को सचिव तथा धर्मवीर सिंह को उपसचिव पद से नवाजा गया। कोषाध्यक्ष का पदभार जनरल सिंह को सौंपा गया। तो लेखा परीक्षक के पद हेतु विवेक वाष्र्णेय को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। सभी पदाधिकारियों को लेखपालों ने पुष्पहार पहनाकर जोशीला स्वागत किया। वहीं सभी पदाधिकारियों ने पद और गोपनियता की शपथ लेते हुए अपने पद की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर सचिन गुप्ता चुनाव अधिकारी के रूप में रहे। इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह, जिला मंत्री डालचंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव चैधरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, दिलीप अग्रवाल आदि थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर