आगरा-अलीगढ़ मार्ग स्थित बस स्टैंड के सामने एक ट्रैवलर और वैगनआर कार में भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, वाहनों में बैठे लोग बाल-बाल बच गये। बाद में आपसी सुलह के बाद दोनों वाहन अपने गंतव्य को चले गये।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार वैगनआर कार और ट्रैवलर आगरा की दिशा से अपने घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही वैगनआर कार के चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही ट्रैवलर गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वैगनआर का अगला हिस्सा और ट्रैवलर गाड़ी में घुस गया। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। मगर उसमें बैठे लोग बाल-बाल बच गये। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तभी दोनों वाहन चालकों ने आपस में सुलह कर ली। और अपने-अपने गंतव्य को चले गये।












