गोरखपुर की नीतू पांडे सासनी के स्वर्ण धाम कॉलोनी रहती है। जिसका अपने ही पडौस में रहने वाली एक महिला से मुंहवाद हो गया। तभी महिला ने नीतू को पत्थर मारकर घायल कर दिया। जिसकी शिकायत पीडिता ने कोतवाली में की है, वहीं पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उपचार सीएचसी में कराया है।
शनिवार को नीतू पांडे ने कोतवाली सासनी में शिकायत करते हुये कहा कि पड़ोस में रहने वाली महिला आये दिन मेरे साथ गाली गलौज करती रहती है। इसकी मैंने कई बार 112 पर शिकायत की लेकिन हर बार वो माफी मांग लेती है। जिससे उसके खिलाफ अभी तक मैंने कोई शिकायत कोतवाली में नही की। शुक्रवार को नीतू पांडेय अपने दरवाजे पर साफ सफाई कर रही थी तभी उसने अकारण पत्थर मार दिया, जिससे मेरे सर में चोट लगी और खून बहने लगा। है। पीडिता ने अपनी पडौसी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत मिलते ही उसका मेडिकल सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया है, आगे की जांच की जा रही है












