आगरा अलीगढ़ मार्ग स्थित न्यू सब्जीमंडी पास दो बाइकें आपस में भिड गई। जिससे एक बाइक सवार घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार किसी काम से बाजार आया था जो काम समाप्त करने के बाद अपने गांव जा रहा था। तभी हाथरस की ओर से आ रही बाइक ने उसे टक्क्र मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार सडक पर गिर गये। बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई। और एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से ऐंबुलेंस के जरिए घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ रेफर कर दिया। वहीं दूसरी बाइक सवार अपनी बाइक सहित मौका पाकर फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक घायल बाइक सवार का नाम पता नहीं मालूम हो सका था और न ही किसी ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।












