Explore

Search
Close this search box.

Search

October 22, 2024 8:58 am

लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेस की धन्यवाद यात्रा शुरू

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-12 जून। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 11 जून से 15 जून तक होने वाली धन्यवाद यात्रा का शुभारंभ जनपद की हाथरस विधानसभा में जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम के आवास नगला नाई से प्रारंभ हुआ। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ किशोर टॉकीज से गांधी पार्क पहुंच समापन हुआ।
जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश की जनता ने हमारे नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताया और इतनी बड़ी शक्ति के साथ वोट देकर आशीर्वाद दिया है उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन बहुत मजबूती के साथ उभर कर आया है राहुल गांधी की नीतियों पर उत्तर प्रदेश की जनता ने विश्वास जताया है इसीलिए राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी अविनाश पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पूरे जनपद की हर विधानसभा में धन्यवाद यात्रा निकाली जा रही हैं आगे जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनपद का प्रत्येक कांग्रेसी अपने गली में मौहल्ले में गांव में जा जाकर जनमानस का राहुल गांधी की ओर से धन्यवाद प्रेषित करें और उन्हें विश्वास दिलाये कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता प्रत्येक जनमानस के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा है आने वाला समय कांग्रेस का है और जनता ने इतनी बड़ी तादाद में वोट देकर यह संदेश देने का काम किया है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, महिला जिला अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, जिला सचिव हरिशंकर वर्मा, महिला शहर अध्यक्ष आमना बेगम, सोशल मीडिया लोकसभा कोऑर्डिनेटर कपिल नरूला, रोहन कर्दम, सत्य प्रकाश राजा रंगीला, ठाकुर कृपेंद्र सिंह चैहान, गिरिराज सिंह गहलोत, पंडित अविनाश चंद्र पचैरी, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, नारायण प्रसाद पिप्पल, पन्नालाल, विष्णु कुमार, संतोष उपाध्याय, सलमा बेगम, मोहम्मद तौसीफ, संजय कप्तान आदि मौजूद थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर