कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर आएंगे 31को हाथरसःमहारैली को करेंगे संबोधित


हाथरस- 29 जनवरी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर 31 जनवरी को हाथरस आयेंगे। वह सिकंद्राराऊ तहसील क्षेत्र के थाना हसायन के ग्राम गिरधरपुर में आयोजित बंजारा हक-अधिकार महारैली में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है।
कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे अलीगढ़ से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1.30 बजे गिरधरपुर पहुंचेंगे। महारैली में शामिल होने के बाद वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। अपराह्न 3 बजे वह गिरधरपुर से रवाना होकर 3.20 बजे शहर के सरक्यूलर रोड स्थित समाजसेवी सत्यप्रकाश गौतम के आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री का 3.45 बजे अलीगढ़ के लिए प्रस्थान प्रस्तावित है।
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आगमन व दौरे के मद्देनजर जिलाधिकारी कार्यालय ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग को अतिथि गृह और मार्ग संबंधी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया है। कार्यक्रम के आयोजक भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट गये हैं। शहर के सरक्यूलर रोड पर भी उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment