
हाथरस-29 जनवरी। समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) का द्वितीय अधिष्ठान समारोह अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद प्रसाद अग्रवाल ने की, जबकि अधिष्ठापन अधिकारी के रूप में अशोक अग्रवाल (गोरई वाले) की विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अधिष्ठापन अधिकारी अशोक अग्रवाल ने सर्वप्रथम स्वापो के नवनियुक्त सदस्यों को संगठन की सेवा, निष्ठा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की शपथ दिलाई। इसके पश्चात नवीन कार्यकारिणी को भी संगठन के उद्देश्यों के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा ने गत वर्ष में संगठन द्वारा किए गए विभिन्न सेवा कार्यों का संक्षिप्त किंतु प्रभावशाली विवरण प्रस्तुत किया तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जहाँ पीड़ा है, वहाँ स्वापो होगा और जहाँ आवश्यकता है, वहाँ सेवा होगी।
जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन ने अपने भावपूर्ण संबोधन में कहा कि समाज ने हमें मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा प्रदान की है, इसलिए हमारा भी यह दायित्व बनता है कि हम समाज के लिए अपनी सामथ्र्य से बढ़कर योगदान दें। उन्होंने स्वापो को किसी बच्चे के लिए उम्मीद की किरण और किसी बुजुर्ग के लिए आँखों की चमक बताया। नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वर्तमान सत्र में संगठन का विशेष फोकस शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र पर रहेगा तथा गत वर्ष की तुलना में और अधिक सेवा कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्था के संस्थापक कपिल अग्रवाल ने कहा कि संगठन की सफलता के पीछे प्रत्येक सदस्य का निस्वार्थ सहयोग एवं समर्पण है। उन्होंने बताया कि अल्प समय में ही स्वापो ने मथुरा एवं सूरत जैसे शहरों में अपनी सेवाएँ प्रारंभ कर दी हैं और भविष्य में संगठन का विस्तार अन्य शहरों में भी तीव्र गति से किया जाएगा। संस्था अपने मूल मंत्र“सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः”के साथ निरंतर समाज सेवा के पथ पर अग्रसर है।
कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वाष्र्णेय ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर संरक्षक श्रीकृष्ण अरोड़ा ने ‘स्काई’ का आध्यात्मिक एवं भावनात्मक अर्थ समझाते हुए स्वापो को निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाला संगठन बताया और कहा कि संगठन को आने वाले समय में समाज के अनेक अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण कार्य करने हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन एकता अग्रवाल एवं देवा वाष्र्णेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर महामंत्री लव तायल, कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वाष्र्णेय, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशवलाल अरोड़ा, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वाष्र्णेय, जिला संगठन मंत्री मोहित गर्ग, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (राया वाले), जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमोहन वाष्र्णेय, नगर उपाध्यक्ष मनीष गोयल, संरक्षक गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, संरक्षक श्रीकिशन अरोड़ा (काके बाबू), संरक्षक अशोक अग्रवाल (गोरई वाले), रेलवे प्रकोष्ठ प्रभारी सौरभ वर्मा (मोनू), समाजसेवी दिनेश शर्मा (वैरायटी वाले), चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. हर्ष गर्ग, लखन मित्तल, मुकेश कुमार सिंघल (हुंडी वाले), अमित वाष्र्णेय, अमित अग्रवाल, मनमोहन शर्मा, रघुनन्दन अरोड़ा, दक्ष अरोड़ा, देवा वाष्र्णेय, एकता अग्रवाल, रोहित वाष्र्णेय, अमृत अटल, हर्ष अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल, सुधा अरोरा, रेनू अरोरा, सुनीता सरदाना, राधा सिंघल, ऋतु गोयल, मुक्ता गर्ग, चेरी गर्ग, इतिशा गर्ग आदि उपस्थित थे।











