कांग्रेस ने लिया देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का संकल्प


हाथरस-29 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस जिला मुख्यालय पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक गुप्ता पूर्व शहर अध्यक्ष ने की। ध्वजारोहण विवेक उपाध्याय जिलाध्यक्ष कांग्रेस द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विवेक उपाध्याय ने देश की आजादी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान, संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश की आत्मा है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक व कांग्रेसी कार्यकर्ता का कर्तव्य है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है, जो गणतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में ब्रह्मदेव शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, शरद उपाध्याय नन्दा फिरोजाबाद कोऑर्डिनेटर, अवधेश बख्शी मैनपुरी कोऑर्डिनेटर, अजीत गोस्वामी पूर्व राष्ट्रीय सचिव किसान कांग्रेस, संजीव अंधीवाल, कपिल सिंह, श्रीकृष्ण एडवोकेट, अनुज संत, संतुन सेंगर ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद सहयोगी, चंद्रभान सिंह, कृपेन्द्र सिंह चैहान, रामकुमार शारस्वत, योगेश शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा, ऋषि कुमार कौशिक, प्रभाशंकर शर्मा, प्रह्लाद पाठक, कन्हैयालाल, प्रदुमन राज, विकास वाल्मीकि, विनोद कुमार शर्मा, हरिशंकर शर्मा, देवेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जय हिंद और जय संविधान के नारों के साथ देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प लिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment