Explore

Search
Close this search box.

Search

October 6, 2024 8:53 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भाईचारा सेवा समिति के तहसील अध्यक्ष बने डाँ. राहुल कुमार व तहसील उपाध्यक्ष अखिलेश शास्त्री

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


सिकंद्राराऊ-25 मई। भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में सम्पूर्ण भारत देश में चलाए जा रहे सम्मान समारोह का आयोजन अगसौली चैराहे पर नरेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, पारसी, बौद्ध भाईयांे का नारा जन जन तक पहुंचाना है। देश के निर्माण में कवि, साहित्यकार, वैज्ञानिक, पत्रकार, समाजसेवियों की अहम भूमिका होती है। समारोह में समिति का विस्तार करते हुए डाँ. राहुल कुमार को तहसील अध्यक्ष, अखिलेश शास्त्री को तहसील उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार को तहसील महामंत्री, सोनू यादव तहसील सचिव एवं अन्नू ठाकुर को तहसील संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। समारोह में आतिश सोलंकी, रिंकू यादव, देवा बघेल, संजय कुमार, संदीप कुमार, श्रीनिवास मुनीम जी, रहीश कुरैशी, राजकुमार, सुशील, विशाल गोला, आनंद वर्मा, नरेश कश्यप, राकेश यादव एड., जयपाल सिंह, पप्पू कुमार, विपिन कुमार, अमन कुमार, जाकिर, साधना यादव, बेबी, ममता, जमुना आदि मौजूद रहे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर