जगह जगह आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

सिकंदराराऊ – कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में 77 वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर जगह जगह सांस्कृतित कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। तहसील मुख्यायल पर उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर तहसीलदार सोनू बघेल समेत तहसील के कर्मचारी भी मौजूद रहे । पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर पुलिस उपाधीक्षक जे एन अस्थाना ने झंडा फहराया । विकास खण्ड कार्यालय पर खण्ड विकास अधिकारी शुभेन्दु गोपाल ने झंडा फहराया। सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर सब रजिस्ट्रार पीके श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया । कोतवाली पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने झंडा फहराया। नगर पालिका परिषद में पालिका अध्यक्ष मुहम्मद मुशीर कुरैशी एवं अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। चेयरमैन मोहम्मद मुशीर कुरैशी ने कहा कि आज के दिन हमारे भारत में संविधान लागू हुआ था । आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है । इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक कपिल कुमार सिंह , नासीर अली ,पवन शर्मा , शालिनी सिंह, निमेश कुमार एवं समस्त सभासद गण मौजूद रहे । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधीक्षक डा राज वर्मा ने ध्वजारोहण किया । मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड पर स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुभाष चंद्र शर्मा ने झंडा फहराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी, उत्कर्षवर्ती पाठक, नवीन शर्मा, शरद शर्मा , मनीष शर्मा प्रमोद बघेल अनिल उपाध्याय अनुपम तोमर योग्यता सनी सनी यादव रजनी गोला पूजा दीक्षित निशानज सोनी बघेल आदि उपस्थित रहे । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रेलवे रोड पर प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने ध्वजा रोहरण किया। इस मौके पर छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
वही भारतीय किसान यूनियन द्वारा कस्बा में तिरंगा रैली निकाली गई।












