
हाथरस-26 जनवरी।भाजपा महिला मोर्चा की परिचय बैठक जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा थे। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से सांसद अनूप प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अखिलेश गुप्ता, लीलावती पुंडीर बुआजी, शालिनी पाठक, इंद्रा जायसवाल, प्रतिभा भारद्वाज, रूपम कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थिति थीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री स्मृति पाठक एवं बबीता वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना एवं महिला मोर्चा की भूमिका को मजबूती प्रदान करना रहा, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया।।
परिचय बैठक में पूरे जिले की टीम एवं सभी नगरीय इकाइयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।जिसमें प्रमोद कुमारी सेंगर, मनीषा गोस्वामी, सपना दीक्षित, शकुंतला गौतम, जिला शोध प्रमुख प्रेमलता शर्मा, अनीता वर्मा, पुष्पा वर्मा, सोनिया नारंग, पूनम सिंह, सुनीता शर्मा, संतोष, राजेश देवी, रेखा भदौरिया, संतोष जोशी, बबली सिंह, राजकुमारी चौहान, बाला शर्मा, मीना शर्मा, रूपेश कुमारी, राजबाला सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।









