अवैध तमंचा सहित युवक गिरफ्तार पुलिस ने की कार्रवाई

कोतवाली पुलिस ने कस्बा की चटोरी गली से मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक के बारे में सक्षम शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी नगला ताल, कस्बा में अवैध रूप से देशी तमंचा लेकर घूम रहा था। जिसकी मुखबिर द्वारा सूचना मिली तो पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए युवक को चटोरी गली से दबोच लिया और कोतवाली ले आई। जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सासनी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment