हाथरस-16 अप्रैल। हाथरस सुरक्षित लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व राज्य मंत्री एवं खैर के विधायक अनूप प्रधान वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद आज भाजपा प्रत्याशी के नामांकन से पूर्व अलीगढ़ रोड स्थित श्रीराम गार्डन में भाजपा चुनाव कार्यालय पर चुनाव कार्यालय का उद्घघाटन एवं जनसभा आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी मौजूद थे ।
भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान बाल्मीकी आज प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। इससे पहले चुनाव कार्यालय पर भाजपा की जनसभा भी आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा और अपनी सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के बनने से पहले पूरा प्रदेश दंगाइयों के हवाले था। भ्रष्टाचार, बेईमानी और गुंडागर्दी व्याप्त थी। इस देश में लंबे समय तक कांग्रेस ने राज किया लेकिन उनके नेता भ्रष्टाचार में डूब गए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से पहले सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थीं। भाजपा ने जनता से जो वादे किए हुए वह पूरे किए हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर भी बनवाया है। हमारी सरकार से पहले हमारी धार्मिक यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया जाता था। शोभायात्रा पर प्रतिबंध था। पुरानी सरकारें हमारे तीर्थस्थलों, पर्वों पर प्रतिबंध लगाने का काम करती थी। हमारी सरकार विकास के साथ-साथ आस्था, परंपरा और विरासत को लेकर आगे बढ़ने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि यूपी में देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है और आज उत्तर प्रदेश बदलता हुआ उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश आज पूरे देश में महाराष्ट्र के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 2014 के लोकसभा चुनाव में हमें 42 प्रतिशत वोट मिला। 2019 में जब सपा और बसपा जैसे सभी दल एक हो गए, तब हमें 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिला। अब तो राष्ट्रीय लोकदल भी हमारे साथ है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी सरकार की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह इस चुनाव को प्रधानी का चुनाव समझें। एक-एक वोटर को मतदान के लिए प्रेरित करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर ही हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और वर्ष 2017, वर्ष 2019 तथा वर्ष 2022 का भी चुनाव लड़ा और अब 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठनात्मक पार्टी है और भाजपा की विचारधारा से प्रेरित व प्रभावित होकर ही हमारा परिवार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के ज्यादातर राज्यों में आज भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें घोटाले में लिप्त रहती थी और योजनाओं का बंदरबांट होता था। आज भाजपा सरकार में योजनाएं शत प्रतिशत गरीब कल्याण के लिए कल्याणकारी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही है।
जनसभा के दौरान भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी का फूलमालाओं से लादकर एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। जनसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा की गई। जबकि जनसभा का संचालन भाजपा जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय द्वारा किया गया।
इस दौरान मंच पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, लोकसभा प्रत्याशी एवं राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ,अलीगढ़ के सांसद और प्रत्याशी सतीश गौतम, वर्तमान सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, भाजपा जिला प्रभारी डीपी भारती, अलीगढ़ कोल विधायक अनिल पाराशर, भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी संतोष सिंह ,क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत, सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, एमएलसी चै. ऋषिपाल सिंह, सादाबाद के विधायक प्रदीप चैधरी उर्फ गुड्डू चैधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, छर्रा विधायक रवेन्द्र पाल सिंह, पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह, पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चैधरी, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष अलीगढ़ मीना कुमारी, अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह, मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, हाथरस ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, लोकसभा संयोजक एवं जिला महामंत्री हरीशंकर राना भूरा पहलवान, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, लोकसभा प्रभारी चैधरी सत्यपाल सिंह, युवा भाजपा नेता ठाकुर मानवीर सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष केशव देव चैधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया, प्रीति चैधरी, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चैहान, पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, डॉ. महेंद्र सिंह आचार्य, रामसखी कठेरिया, पूर्व सांसद डॉ. बंगाली सिंह, कप्तान सिंह ठेंनुआ, विधानसभा संयोजक ठाकुर सत्येंद्र सिंह, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान, रामवीर सिंह भैयाजी, ठा. गोपाल सिंह, चैधरी देवराज सिंह आदि मौजूद थे।
जनसभा से पूर्व चुनाव कार्यालय पर शहर के प्रकाण्ड विद्धान आचार्य सीपूजी महाराज के सानिध्य में हवन यज्ञ भी आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी व लोकसभा प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि द्वारा अपनी पत्नी के साथ हवन में आहुतियां देकर मां भगवती से सफलता की प्रार्थना की।