देवी जागरण में युवक को पीटा

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौखेल में देवी जागरण देखने गए युवक को नामजदों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नौखेल निवासी करन पुत्र हरि सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है

कि वह 12 अक्टूबर की रात्रि 1:30 बजे करीब मोहल्ले में आयोजित देवी जागरण को देखने को गया था। तभी वहां पहले से मौजूद मोहल्ले के ही अरुन पुत्र राकेश, ब्रजेश उर्फ मुन्ना पुत्र महाराज सिंह व रवि पुत्र छोटे लाल बेवजह गाली गलौज करना शुरू कर दी। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment