सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। युवती के पिता ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री को 30 सितंबर की शाम 6:30 बजे करीब गांव का ही ओमप्रकाश पुत्र सोमवीर सिंह घर से अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गए है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है










