घर में घुसकर ढाई वर्षीय मासूम समेत मां बेटे को मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौखेल में घर में घुसकर एक ढाई वर्षीय मासूम समेत मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता महिला की बहन ने कोतवाली में एक महिला समेत छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला नौखेल निवासी कुम्मी पुत्री इरफान अली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है

कि 7 अक्टूबर की दोपहर 1 बजे करीब उसकी बहन हुमैरा पत्नी नासिर घर पर अकेली थी। तभी मौहल्ले के ही तौशीफ पुत्र गुलाब ,अंजली पुत्री गुलाब, रशीद पुत्र मुनन , माजिद पुत्र मुनन , अन्जुम पुत्र गुनन ,आबिद पुत्र नकी मुहम्मद बेवजह गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए । जब उसकी बहन हुमैरा ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया । हमले में वह व उसकी गोद में बैठा ढाई वर्षीय पुत्र फैसल भी घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नामजदों ने 8 अक्तूबर की शाम पुनः हुमैरा के साथ मारपीट कर दी। जिससे उसके दांत टूट गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment