एसडीएम नीरज शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शुभारंभ

मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए आज सासनी क्षेत्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन स्थानीय तहसील परिसर में किया गया, जिसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
रविवार को आयोजित कार्रक्रम में एसडीएम ने उपस्थित जनसमूह और युवाओं को संबोधित करते हुए लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए हर नागरिक का मतदान करना अनिवार्य है. एसडीएम नीरज शर्मा ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बताया गया कि १८ वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक युवा को अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराना चाहिए। नए मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित किए गए और उन्हें देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारा कर्तव्य भी है। युवाओं को आगे आकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी विकास कुमार जैन के अलावा तहसील के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीएलओ और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे। जिनमें श्सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दोश् जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment