अवैध देशी शराब समेत दो गिरफ्तार
सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अलग -अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है।
एसआई धर्मेंद्र निरंजन अपने हमराहो के साथ गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध देशी शराब लेकर क्षेत्र के गांव तुर्तीपुर रोड के निकट खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम प्रेम सिंह पुत्र कामता प्रसाद निवासी गांव नगला अदू थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद किए। वहीं हैड कांस्टेबल विशेष कुमार ने क्षेत्र के गांव नगला अदू के निकट से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम महेश चंद्र पुत्र केवल सिंह निवासी गांव नगला अदू बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 अवैध देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए है।











