सासनी रुदायन मार्ग पर स्थित रश्मिमाला एंक्लेव कॉलोनी में लगे विद्युत ट्रांसफारमर को चोरों ने फिर खुर्द-बुर्द कर चोरी करने की कोशिश की मगर चैकीदार की चैकसी ने चोरों के हौसले पस्त कर दिए। जिससे चोर ट्रांसफार्मर चोरी किए ही भाग गये। इसकी शिकातय काॅलोनी स्वामी ने पुलिस से की है।
बता दें कि सितंबर माह में अज्ञात चोरों ने रूदायन मार्ग स्थित जरैया गदाखेडा क्षेत्र में कॉलोनी का विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर उसका तेल चोरी कर लिया था, जिसके बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई थी। काफी प्रयासों के बाद ट्रांसफारमर ठीक हुआ तो लोगों ने चैन की सांस ली मगर शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम देने के लिए फिर उसी ट्रांसफार्मर को चुना और चोरी करने के इरादे से खुर्द-बुर्द कर दिया। मगर एन वक्त पर चैकीदार आ गया जिससे चोरों के हौसले पस्त हो गये और चोर बिना चोरी के ही भाग गये। चैकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौक पर पहुंची और चोरों को उनके पगचिन्हों पर तलाश किया मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। एंक्लेव के कॉलोनाइजर ने इस मामले में पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है ताकि घटना का खुलासा हो सके। विद्युत विभाग ने भी इस घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को हटवा दिया था और नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया था। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि घटना का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है। चोरों की तलाश जारी है।









