दो युवकों को अवैध तमंचा कारतूस समेत दबोचा

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दविश देकर रविवार को दो अलग -अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध तमंचा एवं कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
रविवार को पुलिस ने दबिश देकर क्षेत्र के गांव नारई के निकट से एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम पिंटू जादौन पुत्र बाबू सिंह बताया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा एवं दो कारतूस बरामद किए।

वहीं पुलिस ने गांव पचो के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम पीयूष पुत्र किसनाराम निवासी गांव मूलराज लोहावट जनपद फलौदी राजस्थान बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा एवं दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया । जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment