कुण्डल व मोबाइल छिनैती के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार : पुलिस ने बदमाशों से छीने हुए कुंडल, मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त बुलट की बरामद

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश रविवार को पुरदिलनगर मार्ग से कुण्डल व मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छीने हुए कुंडल ,एक मोबाइल , दो तमंचा , कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक बुलट बाइक को बरामद कर जेल भेजा है। पीड़ितों द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।


पुलिस के अनुसार गांव नगला जलाल निवासी गुड्डी देवी पत्नी जयवीर सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि वह 14 सितंबर की शाम 7:10 बजे करीब अपनी नातिन के साथ खेत की ओर से आ रही थी । तभी गांव के ही सर्विस रोड पर पीछे से आ रहे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश उनके कान के कुंडल झपटा मारकर छीन ले गए।

वहीं विकास शर्मा पुत्र गिरजा शंकर शर्मा निवासी सकरौली जिला एटा हाल निवासी क्षेत्र के गांव महामई सलावत नगर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि वह 14 सितंबर की शाम 7 बजे करीब खाना खाकर गांव में टहल रहा था। तभी दो अज्ञात बदमाशों द्वारा उनसे गांव लाडपुर जाने का रास्ता पूछा । इस दौरान बदमाश उनका मोबाइल झपटा मारकर ले गए। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम ने सूचना पर दबिश देकर रविवार को पुरदिलनगर रोड से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम तेजवीर सिंह पुत्र बाबू व मोनू पुंढीर पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण गांव पचों थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 जोड़ी कुण्डल(छीने हुए), 1 मोबाइल (छीना हुआ) व 2 तमंचा , 4 कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त बुलट बाइक को बरामद कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment