शनिवार की शाम 6 बजे तक फाटक रहेगा बंद : वाहन चालकों को खासी परेशानियों का करना पड़ा सामना
सिकंदराराऊ । एटा रोड स्थित रेलवे फाटक शुक्रवार की सुबह 9 बजे से मरम्मत कार्य के चलते बंद कर दिया गया । रेलवे ट्रैक पर मशीनों द्वारा पूरे दिन लाइन बदलने आदि कार्य को किया गया। मरम्मत कार्य कल शनिवार की शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। जिसके चलते फाटक कल शनिवार की शाम 6 बजे तक बंद रहेगा।
शुक्रवार की सुबह 9 बजे से रेलवे विभाग द्वारा एटा रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते फाटक को बंद कर दिया गया ।रेलवे लाइन की मरम्मत और ट्रैक के एक हिस्से को बदलने का कार्य रेलवे कर्मचारी करने में जुट गए। कर्मचारी लगातार ट्रैक पर कार्य में जुटे हुए हैं। रेलवे के एसएससी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मशीनों के द्वारा रेलवे ट्रैक पर लाइन बदलने का कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्य को करने के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते उक्त फाटक कल शनिवार की शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। कार्य पूर्ण होने के बाद ही फाटक को खोला जाएगा। रेलवे विभाग द्वारा मरम्मत कार्य के चलते फाटक बंद होने की घोषणा पूर्व में करा दी गई थी। फाटक के बंद होने से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को अपने वाहन हाइवे पर होकर गुजारने पड़े। शुक्रवार को पूरे दिन कर्मचारी रेलवे ट्रैक पर कार्य करने में जुटे रहे।












