पथवारी माता व बाबा जाहरवीर जी मंदिर जीर्णोद्वार को ईंट रखकर किया शुभारंभ

हाथरस- 24 जनवरी।श्री जाहरवीर कमेटी सेवा समिति द्वारा लाला का नगला स्थित पथवारी मंदिर एवं जाहरबीर बाबा मंदिर के जीर्णोद्धार हेतू ध्वज पूजन एवं भूमि पूजन किया गया और मंदिर पर अब निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है।

जाहरवीर कमेटी सेवा समिति द्वारा लाला का नगला स्थित मॉ पथवारी मंदिर एवं जाहरबीर बाबा मंदिर के जीर्णोद्धार हेतू ध्वज पूजन एवं भूमि पूजन का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जाहरवीर सेवा कमेटी के अध्यक्ष आनंद वार्ष्णेय एवं सांसद प्रतिनिधि ठा. राजेश सिंह गुड्डु, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अनिल सिसौदिया, भाजयुमो जिला महामंत्री रजत चौधरी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ ईंट रखकर किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख एवं वरिष्ठ हिंदूवादी नेता अभिषेक रंजन आर्य तथा जिला मंत्री भाजपा श्रीमती संध्या आर्य ने भी विधिवत पूजा अर्चना कर नींव में ईंट रखकर मंदिर निर्माण के कार्य को शुरू कराया गया। बवासीर जाहरवीर जी एवं पटवारी माता मंदिर के पुनरुद्धार कार्यक्रम के दौरान माहौल भारी भक्तिमय बन गया।


कार्यक्रम का संचालन ललतेश गुप्ता एवं व्यवस्थापक योगेश वार्ष्णेय सानू द्वारा किया गया।कार्यक्रम में भंवर सिंह पौरूष(प्रबंधक), अशोक कुमार कश्यप, महेश चंद्र अग्रवाल, पवन कुमार वार्ष्णेय, गौरव शास्त्री, धीरज जैन, मदनगोपाल वार्ष्णेय,सतीश चंद्र सारस्वत, गोविंद शरण, मनोज कुमार अग्रवाल, सीमा शर्मा, गोपाल वार्ष्णेय,मयंक वार्ष्णेय, शेखर वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, पवन कुमार, सुमित वार्ष्णेय, राजेश कुमार राजू, अरूण कुमार शर्मा जेई, कमलकांत दोबरावाल,बृजेश कुमार वार्ष्णेय, गिर्राज किशोर अग्रवाल, संजीव वार्ष्णेय सहित श्री जाहरबीर कमेटी सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने सहभागिता की।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment