अ.भा.विराट कुश्ती दंगल का पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने किया उद्घाटन : शहर में निकली हनुमान जी महाराज की विशाल भव्य शोभायात्रा:शोभायात्रा का जोरदार स्वागत व सम्मान: पुष्प वर्षा : दंगल में पहले दिन हुई वजन व अंकों से पहली बार कांटा कुश्तियां: राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान भिडे

हाथरस। ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 115 वें महोत्सव में आज से शुरू हुए अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के शुभारंभ से पूर्व श्री हनुमान जी महाराज की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा परंपरागत रूप से अखाड़ा अटल टाल बगीची से श्री हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना कर पूरे शहर में निकाली गई और शोभायात्रा का पूरे शहर भर में लोगों द्वारा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर दंगल संयोजक पं. विपुल गौड एवं दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा एवं पूरी दंगल कमेटी का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। वही मेला में आज अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य उद्घाटन पूर्व सांसद एवं कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया और पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई गई। आज पहले दिन राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर स्टार के महिला एवं पुरुष पहलवानों की कुश्ती अंको व वजन के हिसाब से आयोजित कराई गई।

ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 115 वें महोत्सव में आज से शुरू हुए अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के शुभारंभ से पूर्व श्री हनुमान जी महाराज की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा परंपरागत रूप से अखाड़ा अटल टाल बगीची से श्री हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना कर पूरे शहर में निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व अखाड़ा अटल टाल पर श्री हनुमान जी महाराज की दंगल संयोजक विपुल गौड़, दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा, दंगल स्वागताध्यक्ष संदीप जादौन, दंगल सहयोगी सुभाष उपाध्याय तथा दंगल मुख्य व्यवस्थापक विकास भारद्वाज द्वारा हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना की गई और पूजा अर्चना के उपरांत हनुमान जी महाराज की विशाल शोभायात्रा जो कि अटल टाल बगीची से प्रारंभ होकर शहर में बैंड बाजो के साथ गौशाला रोड, भूरापीर चौराहा, मेण्डु गेट चौराहा, सरक्यूलर रोड ,सासनी गेट, क्रांति चौक, गुड़िहाई बाजार, नयागंज ,जामा मस्जिद चौराहा होते हुए दंगल प्रांगण पर पहुंची, जहां पर दंगल अखाड़े में दंगल संयोजक पं. विपुल गौड़, दंगल अध्यक्ष सन्तोष शर्मा द्वारा हनुमान जी को अखाड़े में विराजमान कर उनकी पूजा अर्चना की गई और भोग लगाया गया। तदुपरान्त दंगल परंपरा से जुड़े उस्ताद खलीफाओं का स्वागत व सम्मान किया गया ।

अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का शुभारंभ पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह द्वारा फीता काटकर जहां शुभारंभ किया गया। वहीं राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर के महिला एवं पुरुष पहलवानों के बीच कुश्ती शुरू कराई गई और उनके हाथ मिलवाए गए। इस मौके पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह एवं सांसद अनूप प्रधान, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी आदि का दंगल कमेटी द्वारा विशाल फूलों के हार से जहां जोरदार स्वागत किया गया। वहीं उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर व पटका आदि पहनाकर उनका भव्य सम्मान किया गया।

विशाल दंगल शोभायात्रा में जहां बैंड बाजों की धुन पर सुंदर भजनों पर सभी भक्तजन झूमते हुए चल रहे थे, वही शोभायात्रा में भारी संख्या में दंगल प्रेमी लोग शामिल थे तथा हनुमान जी महाराज रथ पर सवार होकर चल रहे थे और शोभायात्रा के दौरान शहर भर में जगह-जगह पर दंगल संयोजक पं. विपुल गौड़ व दंगल अध्यक्ष सन्तोष शर्मा एवं पूरी दंगल कमेटी का जहां दंगल प्रेमियों द्वारा फूलमालाओं से लादकर व पगड़ी, दुपट्टा आदि पहनाकर स्वागत किया गया। वही आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा भी की गई।

श्री हनुमान जी की विशाल शोभायात्रा एंव दंगल उद्घाटन के मौके पर दंगल संयोजक विपुल गौड़, दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा, सहयोगी सुभाष उपाध्याय, मुख्य व्यवस्थापक विकास भारद्वाज, दंगल मार्गदर्शक अशोक शर्मा, स्वागत अध्यक्ष संदीप जादौन, निर्देशक अजय शर्मा, सहसंयोजक रूपेश दीक्षित, गौरव रावत, सौरभ शर्मा, डॉ. कमल शर्मा, रानू ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, सह कोषाध्यक्ष उदित शर्मा, सह व्यवस्थापक सुग्रीव पंडित के अलावा पूर्व दंगल संयोजक बौ. प्रशांत शर्मा, बृजेश चौहान,डॉ. योगेंद्र सिंह गहलोत, सूर्य प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह पीलू, जय शर्मा, तरूण शर्मा,प्रवीन खंडेलवाल, सुमित शर्मा, गगन शर्मा, योगेश शर्मा, हिमांशु भारद्वाज, देवेंद्र ठाकुर, प्रतीक शर्मा, संजय टालीवाल, सारांश टालीवाल, अमित कुशवाहा,चाहत सिंघल ,अंकित गौड़, रजत चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment