भगवान परशुराम जी की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा:बरामद

हाथरस। ब्राह्मण समाज के आराध्य एवं शहर के बुर्जवाला कुआं पर स्थापित भगवान परशुराम जी की विशाल एवं भव्य प्रतिमा को खंडित कर माहौल को खराब करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने आज त्वरित कार्यवाही करते हुए दबोच लिया गया है। कोतवाली सदर पुलिस की त्वरित कार्यवाही कर श्री परशुराम जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी काे गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से 640 ग्राम अवैध गांजा बरामद भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक 16 सितम्बर को कोतवाली नगर पर वादी द्वारा सूचना दी गई कि 15/16 सितम्बर की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।। भगवान परशुराम जी की मूर्ति खंडित किए जाने के मामले को लेकर जैसे ही ब्राह्मण समाज को पता चला, वैसे ही पूरे ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया था और ब्राह्मण समाज द्वारा पुलिस प्रशासन को 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने व कार्यवाही किए जाने की मांग की गई थी। साथ ही उक्त घटना की सूचना मिलने पर ब्राह्मण समाज के तमाम नेताओं व जनप्रतिनिधियों आदि ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की कड़ी निंदा की थी। वही आक्रोश व्यक्त किया गया था।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना में संलिप्त आरोपी को चिन्हित कर उसकी गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर के नेतृत्व में 5 पुलिस टीमों का गठन किया गया।गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहनता से अवलोकन करने के साथ-साथ वायरल वीडियो के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपी को चिन्हित किया गया। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए आज घटना करने वाले आरोपी अजय पुत्र वेदप्रकाश निवासी दो कुआं काली माता मंदिर के पास लाला का नगला को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 640 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव मय पुलिस टीम कोतवाली सदर शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment