श्री रामलीला महोत्सव की क्षमा शर्मा बनी संयोजक: जोरदार स्वागत

हाथरस। शहर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के श्री रामलीला महोत्सव आयोजन को लेकर को सार्वजनिक धार्मिक सभा द्वारा संचालित श्री रामलीला कमेटी की सभा बाँटिया हाउस गली भुर्जियाँन में आयोजित की गई। जिसमें श्री रामलीला महोत्सव वर्ष 2026 के लिए महोत्सव सभापति चुने जाने के लिए श्रम समिति से चर्चा की गई।। सार्वजनिक धार्मिक सभा द्वारा संचालित श्री रामलीला कमेटी की सभा में रामलीला महोत्सव के संयोजक का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से आरपीएम ग्रुप के निदेशक एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. अविन शर्मा की धर्मपत्नी एवं प्रमुख समाजसेविका श्रीमती क्षमा शर्मा को नियुक्त किया गया है और उनकी सहयोगी संयोजक रिसिका बाँठिया को नियुक्त किया गया है। श्री रामलीला महोत्सव की मुख्य संयोजक श्रीमती क्षमा शर्मा एवं सहयोगी संयोजक ऋषिका बांठिया को चुने जाने पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व सार्वजनिक धार्मिक सभा द्वारा जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। वहीं दोनों पदाधिकारियों द्वारा श्री रामलीला महोत्सव को भव्यता दिव्यता से आयोजित करने हेतु संकल्प लिया गया।


बैठक में रामबहादुर यादव भोला पहलवान अध्यक्ष, मुकेश गौतम उपाध्यक्ष, कैलाश अग्रवाल मंत्री, छविरंजन द्विवेदी, रामवतार यादव, पंकज यादव, योगेश टालीवाल,सिध्दार्थ बाँटिया, संजय यादव, आलोक यादव, सचिन माहेश्वरी, गोविंद राम शर्मा, विनय माहेश्वरी, मुकेश शर्मा, पवन गौतम प्रबन्धक,हरीश अग्रवाल, भोलाशंकर शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, राकेश अग्रवाल, भरत अग्रवाल, निपुण अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment