
हाथरस- 24 जनवरी।सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा मार्ग पर मां सरस्वती के प्रकटोत्सव एवं बसंत पंचमी के उपलक्ष में हवन यज्ञ के साथ-साथ विद्यारंभ संस्कार शुरू हुआ।
मुख्य यजमान के रूप में गौरांग एवं श्रीमती अंजलि उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष शरद तिवारी , कोषाध्यक्ष आनंद गोयल सपत्नीक, प्रबंधक अनिल वार्ष्णेय सपत्नीक, गोपाल राठी सदस्य, प्रधानाचार्य देवेश कुमार समाधिया मां सरस्वती के पूजन एवं हवन यज्ञ में शामिल हुए।









