सिकंदराराऊ । कस्बा हसायन में अन्डौली चौराहा के पास अवैध रूप से आरा मशीन स्थापित कर संचालित करने का प्रयास कर रहे पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में वन विभाग के बीट प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीट प्रभारी चन्द्रपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कस्बा हसायन में गस्त में थे । तभी उन्हें सूचना मिली कि अन्डौली चौराहा के निकट राजेश यादव पुत्र नत्थू सिंह यादव,धर्मेन्द्र यादव पुत्र चन्द्रपाल यादव, विनोद यादव पुत्र श्रीराम यादव, गजेन्द्र यादव पुत्र हरि सिंह यादव, बच्चू सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह निवासीगण अण्डौली रोड हसायन के द्वारा अपनी भूमि में अवैध रुप से आरामशीनो को स्थापित कर संचालित करने का प्रयास किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












