मेला में विधिक साक्षरता शिविर 18 से

हाथरस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव द्वारा बताया गया है कि 18 सितंबर से 30 सितंबर तक श्री दाऊजी महाराज के मेले में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा।


उक्त विधिक साक्षरता शिविर का शुभारंभ 18 सितंबर को अपराह्न 1:30 बजे जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। शिविर के माध्यम से मेले में जनसामान्य को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विभिन्न विधिक प्रावधानों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment