हाथरस-। जिला प्रोटोकॉल तथा संपर्क अधिकारी ने अवगत कराया है कि मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ.प्र.शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य कल 17 सितम्बर (गुरुवार) को जनपद के भ्रमण पर रहेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्रीमती बेवी रानी मौर्य कल 2:10 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय में सेवा संकल्प अभियान- 2026 के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री 2:20 बजे जिला महिला चिकित्सालय में न्यू पोस्ट सर्जिकल वार्ड का उद्घाटन करेंगी और इसके उपरांत दोपहर 3 बजे तृतीय प्रांतीयकृत 115वें विशाल लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज मेला-2026 का शुभारंभ करेंगी।












