बसंत पंचमी भारतीय संस्कृति का पावन पर्व है- सीमा

विप्र महिलाओं ने भव्यता एवं दिव्यता से मनाया बसंत पंचमी महोत्सव 


हाथरस- 24 जनवरी। ब्राह्मण महासभा एवं माँ शारदे मीरा म्यूजिकल ग्रुप के संरक्षण में विप्र महिला महासभा के तत्वावधान में बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन माँ शारदे की आराधना, संकीर्तन एवं प्रसादी के साथ वसुंधरा कालौनी स्थित कम्युनिटी हॉल में अत्यंत भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सीमा रामवीर उपाध्याय एवं ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम पांडेय ने सहभागिता की।मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा रामवीर उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में माँ शारदे को ज्ञान, बुद्धि एवं संस्कारों की अधिष्ठात्री बताते हुए कहा कि बसंत पंचमी भारतीय संस्कृति का वह पावन पर्व है, जो समाज को शिक्षा, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ता है। उन्होंने विप्र महिला महासभा द्वारा आयोजित इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की।मुख्य अतिथि द्वय ब्लाक प्रमुख श्रीमती पूनम पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि विप्र महिला महासभा द्वारा इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को सशक्त बनाते हैं, बल्कि समाज में महिलाओं की सक्रिय एवं नेतृत्वकारी भूमिका को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने मातृशक्ति के योगदान की प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजनों की निरंतरता की कामना की।


इससे पूर्व अतिथियों द्वारा मां शारदे व‌ भगवान परशुराम जी के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती डॉ. मीता कौशल,श्रीमती श्वेता अग्निहोत्री,श्रीमती उर्मिला शर्मा, श्रीमती राजेश दीक्षित,श्रीमती भावना जोशी,श्रीमती शालिनी तिवारी एवं श्रीमती कुसुम गौड़ उपस्थित थीं ।
उक्त आयोजन महासभा के निदेशक डॉ. विकास शर्मा डायरेक्टर फोकस ग्रुप,पूर्व अध्यक्ष बौ. प्रशांत शर्मा ,संजय शर्मा पूर्व अध्यक्ष,श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया पूर्व अध्यक्ष तथा ब्राह्मण महासभा के विशेष सलाहकार कृष्णबिहारी शर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की सफलता में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती स्नेहलता शर्मा,‌श्रीमती सुषमा शर्मा,श्रीमती स्मृति पाठक,श्रीमती विनीता दुबे,श्रीमती प्रतिभा भारद्वाज एवं श्रीमती ललिता लवानिया का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित एवं महामंत्री जय शर्मा ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैकड़ों विप्र महिलाएं मौजूद थीं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment