हाथरस। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार गांव सलेमपुर में पीडीए के तहत पाल बघेल समाज का बूथ सम्मेलन तथा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सुशीला देवी फार्म हाउस पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गेंदा सिंह धनगर, ठाकुर चंद्रपाल सिंह एवं मुंशी जी ने संयुक्त रूप से की।। बूथ सम्मेलन तथा कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई की वृद्धि हो गई है। मुख्य अतिथि तथा जिला प्रभारी राकेश बघेल, महेश कश्यप, रणवीर धनगर,वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के शासनकाल में जाति प्रमाण पत्र बनाने का आदेश पारित किया। जबकि भाजपा सरकार ने प्रमाण पत्र बनाने का कार्य रोक दिया। समाजवादी पार्टी आपके हितों की रक्षा करेगी।
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने सम्मेलन में घोषणा की कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित से रामनारायण काके को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। सम्मेलन में यह घोषणा होते ही रामनारायण काके का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया और जिंदाबाद के नारे लगाए गए तथा 51 किलो की माला से स्वागत किया गया। पार्टी के प्रत्याशी रामनारायण काके ने सम्मेलन में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके द्वारा बताएं कार्यों को करूंगा और विधानसभा के विकास के लिए हर कदम उठाऊंगा और क्षेत्र का चौमुखी विकास कार्य कराऊंगा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राधेश्याम रजक एवं हेमंत गौड ने किया। कार्यक्रम को ललित बघेल, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, धीरेंद्र पांडेय, शैलेंद्र कुमार सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सेंगर उर्फ काला, यतेंद्र पाल बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद अली, जिला पंचायत सदस्य मनोज बघेल, पूर्व नगर अध्यक्ष इसाक शाह, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष हाजी नवाब हसन, राहुल, साकेत ठाकुर,राजकुमार सिंह, संजीव यादव, सोहनलाल, गौरीशंकर बघेल, योगेंद्र बघेल, पवन सेंगर, रामप्रकाश बघेल, सुशील यादव, विकास सेंगर, शिवकुमार बघेल, अज्जू खान, तेजप्रताप उर्फ बॉबी बघेल, दलबीर सिंह प्रधान, बंटी सेंगर, सोमेश सिंह वैद्य, सरवर खान, नेत्रपाल सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला सभा सुमित्रा सिंह, कंचन सिंह, राजकुमारी यादव, ज्ञान सिंह दिवाकर, विवेक, श्यामपाल सिंह, रामपाल सिंह, ठाकुर रामपाल सिंह, मेहदी हसन, फरमान, धीरज कुमार, राजेंद्र कुमार,रामवीर सिंह यादव, देवेंद्र प्रधान, राजकुमार बॉबी सेंगर, राम लखन दिवाकर,घनश्याम दिवाकर, जुगनू माहौर,चंद्रपाल बड्डे, पिंटू डीलर, गोवर्धन पंडित, श्याम सुंदर शर्मा, ठाकुर राकेश कुमार सिंह, सुलेखा ठाकुर, पूरन कुशवाहा, भीमसेन बघेल, गिरीश कुमार नागर, नीरज कुमार नागर आदि उपस्थित थे।












